Search
    होम>>अंशदान
  होम  
    ई एस आई स्कीम  
    मिशन  
मंत्री जी का संदेश
  प्रैस रिलिज
  फोटो गैलरी
  निविदाऎं
  न्यूजलैटर
  सम्बन्धित लिक्स
  अन्य जानकरी

 

   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   

 

अंशदान
 

क.रा.बी. योजना एक अंशदायी योजना है । इसके तहत योजना के दायरे में लाए गए कारखानों या स्थपनाओं में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को बीमा के दायरे में लाने का प्रावधान है किसी कर्मचारी के पक्ष में निगम को देय अंशदान में निर्धारित दर पर अदा किए जाने के लिए नियोजक और कर्मचारी अंशदान शामिल होता है । इन दरों में समय-समय पर संशोधन किया जाता है । इस समय कर्मचारी अंशदान पर 1.1.97 से मजदूरी का 1.75 प्रतिशत है और नियोजक अंशदान मजदूरी अवधि विशेष में भुगतान की गई मजदूरी/देय मजदूरी का 4.75 प्रतिशत है । प्रतिदिन 50/-रुपये तक औसतन मजदूरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को अंशदान अदायगी से छूट दी गई है । तथापि इन कर्मचरियों के लिए नियोजक अपना अंशदान देंगे ।

अंशदान एकत्रित करना

नियोजक प्रत्येक कर्मचारी के लिए अपना अंशदान जमा करवाने के लिए बाहय है जबकि कर्मचारी शेयर की कटौती कर्मचारियों के वेतन बिल में से की जाएगी और जिस माह अंशदान देय हो उस माह के आखरी दिन से 21 दिन के भीतर निर्धारित दरों पर निगम के पास अंशदान जमा करवाएगा । निगम ने भारतीय स्टेट बैंक की कुछेक शाखाओं और कुछ अन्य बैंकों की शाखाओं को अदायगी प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत किया हुआ है ।

अंशदान अवधि और हितलाभ अवधि

6 माह की दो अंशदान अवधियां होती हैं अंशदान अवधि तथा तदनुरूपी हितलाभ अवधियाँ इस प्रकार हैं :-

अंशदान अवधि और हितलाभ अवधि

पहली अप्रैल से 30सितम्बर अगले वर्ष की पहली जनवरी से 30जून
पहली अक्तूबर से 31मार्च वर्ष की पहली जुलाई से 31दिसम्बर

 

 

 

  Home | Contact Us | Sitemap | Feedback  
IP Registration English