क॰रा॰बी॰नि॰ पहचान कार्ड
 



 
अधिक...
नागरिक घोषणा पत्र
मंत्री जी का सन्देश
• अधिनियम
• सूचना का अधिकार
• क॰रा॰बी॰योजना
हितलाभ
बीमाकृत व्यक्ति का पंजीकरण
प्रकाशन
शिकायतें
समाचार एवं घटनाएँ
फ़ोटो दीर्घा
ऑन लाइन प्रार्थना-पत्र
• अनुदेश / निर्देश / परिपत्र
अन्य सूचनाएँ / हितलाभ
प्रैस विज्ञपति
भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948

अनुप्रयोज्यता

धारा 2(12) के अंतर्गत यह अधिनियम 10 या अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाले गैर मौसमी कारखानों पर लागू होता है ।

अधिनियम की धारा 1(5) के अंतर्गत यह योजना 20 या अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाली दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंटों, पूर्व दर्शन थियेटर सहित सिनेमाओं, सड़क मोटर परिवहन उपक्रमों तथा समाचार स्थापनाओं तक विस्तारित की गई है ।

आगे अधिनियम की धारा 1(5) के अंतर्गत यह योजना कुछ राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में 20 या अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाले निजी चिकित्सा और शैक्षणिक संस्थानों तक विस्तारित की गई है ।

*टिप्पणी : 14 राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों ने दुकानों और अन्य स्थापनाओं की व्याप्ति के लिए सीमा 20 से 10 या अधिक व्यक्तियों तक कम कर दी है । शेष राज्य सरकारें/संघ राज्य क्षेत्र इसे कम करने जा रही हैं ।

अधिनियम के अंतर्गत व्याप्ति के लिए वर्तमान मजदूरी सीमा  15,000/- प्रतिमाह है  (01.05.2010 से प्रभावी)

व्याप्त क्षेत्र:

कर्मचारी राज्य बीमा योजना चरणबद्ध ढंग से क्षेत्रवार कार्यान्वित की जा रही है । यह योजना निम्नलिखित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में पहले से ही कार्यान्वित की जा चुकी है ।

राज्य:-

मणिपुर, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश एवं मिज़ोरम को छोड़कर सभी राज्य

संघ राज्य क्षेत्र 
दिल्ली, चंडीगढ़ एवं पुद्दुचेरी

एकचूरियल शाखा द्वारा जारी 31.03.2011 को क्षेत्रवार कार्यान्वित सूची (इंग्लिश .xls format)

31.03.2011 के अनुसार व्याप्ति
  बीमाकृत व्यक्ति परिवार इकाई की संख्या 1.55 करोड़
  कर्मचारियों की संख्या 1.54 करोड़
  लाभार्थियों की संख्या 6.02 करोड़
  बीमाकृत महिलाओं की संख्या 0.25 करोड़
  नियोक्ताओं की संख्या 4.43 लाख
 

कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948

"कर्मचारियों के लिए बीमारी, प्रसवकालीन और सेवाकाल की स्थिति में कुछ विशेष हितलाभ प्रदान करने तथा उनसे संबन्धित मामलों में उपबंध बनाने हेतु बनाया गया अधिनियम। "

कोई शंका होने पर कृपया ई-मेल आई॰ डी॰ : esic-hqrs@esic.in पर लिखें।

क॰रा॰बी॰नि॰ सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्घ हैं

साईट पर आगन्तुक
Free Hit Counter

 
स्थल मानचित्र
अस्वीकरण
© कॉपीराइट 2011, क॰रा॰बी॰नि॰ सर्वाधिकार सुरक्षित