| |
कर्मचारी राज्य बीमा योजना का प्रशासन निगमित निकाय द्वारा संचालित किया जाता है जिसे कर्मचारी राज्य बीमा निगम कहा जाता है । इसमें नियोजकों , कर्मचारियों , केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों , चिकित्सा व्यवसाय तथा संसद प्रतिनिधि सदस्य के रूप में कार्य करते हैं ।
- निगम के सदस्यों में से गठित स्थायी समिति योजना के प्रशासन के लिए कार्यकारी निकाय के रूप में कार्य करती है ।
- चिकित्सा हितलाभ के उपबन्धों से संबंधित मामलो में निगम को सलाह देने के लिए चिकित्सा हितलाभ परिषद भी है ।
- महानिदेशक जो निगम के मुख्य कार्यकारी हैं निगम तथा स्थायी समिति के पदेन सदस्य भी हैं ।
- योजना के प्रशासन के लिए नई दिल्ली में स्थित मुख्यालय के अतिरिक्त निगम के
23 क्षेत्रीय कार्यालय ,
12 उप क्षेत्रीय कार्यालय
तथा पूरे देश में 844 स्थानीय कार्यालय व भुगतान कार्यालय भी हैं ।
- योजना के अन्तर्गत चिकित्सा देखरेख का प्रशासन दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के नौएडा क्षेत्र को छोड़कर राज्य सरकारों की सांविधिक जिम्मेदारी है । क.रा.बी.अस्पताल के.के.नगर , चेन्नई क.रा.बी.अस्पताल ठाकुरपुकुर , कोलकाता क.रा.बी.अस्पताल नागदा भी सीधे निगम द्वारा ही चलाए जा रहे हैं ।
|
|